पृथ्वी दिवस पर रैली निकालकर किया जागरूक

हरिद्वार। पन्ना लाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पृथ्वी दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाली, जिसे मेयर किरन जैसल और उप नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाई। मेयर ने कहा कि पृथ्वी को बचाने का दायित्व सभी का है। अपने आसपास साफ-सफाई रखें।

प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद ने कहा कि लोगों को पृथ्वी बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधों से पर्यावरण अनुकूल रहता है जिससे हवा, पानी शुद्ध मिलता है। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक से भी लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान मेघराज सिंह, सुनील कुमार, महेश चंद, राजेंद्र सिंह, पूनम शर्मा, अनुराधा नेगी, भावना तोमर, हिमानी, दीपक, आर्यन, शोभा, साक्षी, हर्षित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम: सीनियर वर्ग ने राधिका आर्य प्रथम, सत्य कुमार द्वितीय, कोमल तृतीय और स्वाति ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कन्हैया प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और राघव को तृतीय स्थान मिला। निबंध प्रतियोगितासीनियर वर्ग में तनु प्रथम, वर्षा झा द्वितीय और अंकित नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *