ऊर्जा निगम ने पिटकुल के अनुसार बिजली कटौती की

हरिद्वार। पॉवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन उत्तराखंड लिमिटेड के एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को ऊर्जा निगम ने मरम्मत काम के लिए बिजली की कटौती की थी। पिटकुल की ग्रिड दो बार केवल आधे घंटे के लिए फेल हुई। आधे घंटे बाद बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी गई। इसके बाद कोई बिजली की कटौती पिटकुल स्तर से नहीं हुई।

मंगलवार को एसडीओ पंकज ने बताया कि ऊर्जा निगम बिजली के मरम्मत काम के लिए सप्लाई बंद करता है। सोमवार को ऊर्जा निगम स्तर से बिजली की कटौती की गई। हालांकि दिन में आधे घंटे के भीतर दो दफा ग्रिड फेल हुई थी, लेकिन तत्काल ग्रिड को रिस्टोर कर बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।

बता दें कि सोमवार को पिटकुल की 132 केवी भूपतवाला ग्रिड दो दफा फेल होने के बाद शहर से देहात तक दिन में साढ़े चार घंटे बिजली की सप्लाई बाधित रही थी। बिजली कटौती के दौरान करीब 400 उद्योगों में एक दिन का 36 फीसदी तक उत्पादन घट गया था। साथ ही करीब तीन लाख की आबादी को अघोषित बिजली कटौती से जूझना पड़ा था।

बाजारों में व्यापारियों पर पानी बिजली की किल्लत बन गई थी। वहीं मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र और रिहायशी इलाकों में बिजली की आपूर्ति सुचारू होने से लोगों को राहत रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *