विकासनगर। यूथ कांग्रेस विधानसभा चकराता ने मंगलवार को कालसी में बढ़ती महंगाई और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
युवाओं ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और शिक्षा व्यवस्था में पेपर लीक जैसी घटनाएँ भविष्य को खतरे में डाल रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की।