हरिद्वार। गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक तेज बहाव में बहकर हाथी पुल के नीचे लगी जंजीरों में फंस गया। मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार रविवार को शत्रुघ्न निवासी देहरादून गंगा स्नान करने हरिद्वार आया था।
नहाने के दौरान वह गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गया और बहते हुए हाथी पुल के नीचे पहुंच गया। हालांकि उसने किसी तरह वहां लगी जंजीरों को पकड़ लिया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने बिना देरी किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।