हरिद्वार। धर्मनगरी में बुधवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दिन में लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। दोपहर के समय धूप की तपिश और गर्म हवाओं के बीच लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। शाम के समय भी गर्मी का अहसास बना रहा। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार धर्मनगरी में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। दिन में गर्मी की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गया।सुबह से लोगों को तपती धूप ने परेशान किया। शाम के समय लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। इस दौरान गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए। रात के समय भी गर्मी बढ़ गई। इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल रहे। बुधवार को सुबह से रात तक लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम ज्यादातर बादल वाला रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने 24 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान विभाग ने आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करी है।