कुंभ में देवडोलियों की दिव्य शोभायात्रा 9 से 15 मार्च तक

हरिद्वार।  गुजरांवाला भवन मार्ग स्थित गढ़वाली धर्मशाला में रविवार को गढ़वाल महासभा और श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतिया शोभायात्रा समिति ढालवाला (टिहरी गढ़वाल) की संयुक्त बैठक हुई। इसमें कुंभ के दौरान उत्तराखंड की देवडोलियों, निशानों और विग्रहों की दिव्य शोभायात्रा और अमृत स्नान की रूपरेखा तय की गई। समिति के अनुसार नौ मार्च को धर्मध्वज स्थापना, 10 मार्च को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में स्वागत, 14 मार्च को हरिद्वार में शोभायात्रा और गंगास्नान, 15 मार्च को पावन स्नान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

श्रद्धालुओं से समय रहते पंजीकरण कर शोभायात्रा में सहभागिता की अपील की गई। बैठक में गिरीश प्रसाद थपलियाल, बंशीधर पोखरियाल, हरमणि व्यास, गजेंद्र कंडियाल, भोपाल चौधरी, संजय शर्मा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, द्वारिका प्रसाद भट्ट, आचार्य रमेश पैन्यूली, भगवान सिंह रांगड़, महेश व्यास, हार्दिक नितिन और माधवानंद रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *