पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन

रुड़की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सिविल लाइंस एसबीआई के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह लागू करने और सभी बैंक कर्मचारियों के लिए समान प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना लागू करने की मांग की।

यूएफबीयू नेताओं ने कहा कि वर्ष 2023 में भारतीय बैंक संघ और सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने पर सैद्धांतिक सहमति जताई थी। इसके बावजूद अब तक निर्णय लागू नहीं किया गया। नेताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *