कांग्रेस नेता के घायल होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

हरिद्वार। भूपतवाला में सड़क से ऊंचे सीवर ढक्कनों और अधूरे निर्माण कार्यों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तुषार कपिल के हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद नेताओं ने संबंधित विभागों को घेरा। उन्होंने दुर्घटना की जांच और लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की। भूपतवाला में होटल रमाया इन के बाहर प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि तुषार कपिल कांग्रेस परिवार के सक्रिय साथी और उनके छोटे भाई समान हैं। इस मुश्किल समय में पूरा कांग्रेस परिवार उनके और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

उन्होंने तुषार के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और प्रशासन से उनके उपचार में हरसंभव सहयोग देने की मांग की। जवाबदेही और कार्रवाई की मांग: अमन गर्ग ने कहा कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले विभागों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि सड़क से ऊंचे सीवर ढक्कन वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। अधूरे निर्माण कार्यों के कारण लोगों को हादसों का जोखिम उठाना पड़ रहा है।

सड़क सुरक्षा और तकनीकी जांच की मांग:   युवा नेता वरुण बालियान और पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने निर्माण कार्यों के दौरान यातायात सुरक्षा और चेतावनी संकेतों की व्यवस्था पर सवाल उठाए। वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि हादसों के बाद औपचारिकता निभाने के बजाय ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं को पहले ही रोका जा सके। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास ने कहा कि जनता विकास का आकलन सड़कों की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों से करती है। श्रमिक नेता वीरेंद्र श्रमिक और युवा नेता ओम मलिक ने दुर्घटनास्थल का तकनीकी निरीक्षण कराकर जांच के आधार पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *