मौसम का मिजाज बदलने से बढ़ी ठंड, शाम तक बारिश होती रही, तापमान लुढ़का

हरिद्वार। धर्मनगरी में गुरुवार को सुबह तड़के मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान आसमान में काली घटाएं छा गई। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। देर शाम तक धर्मनगरी में हल्की बारिश होती रही। बारिश के बीच राहगीर पूरा दिन भीगते हुए आवाजाही करने को मजबूर रहे। साथ ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ कम रही। साथ ही दिन में ठंडक बढ़ गई। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में भी 11.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई।

वहीं आंकड़ों के अनुसार सुबह से शाम तक 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। धर्मनगरी में गुरुवार को बारिश के दौरान राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से बाजारों ग्राहकों की संख्या कम रहने से दुकानों की रौनक फीकी पड़ गई। सुबह से शाम तक बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। वहीं आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 11.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से दिन में ठंड बढ़ गई और शाम को भी लोगों को सर्दी का अहसास होता रहा।हालांकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बावजूद इसके रात को ठंड का एहसास बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *