अखिल भारतीय शिशु वाटिका परिषद एवं प्रशिक्षण बैठक संपन्न

हरिद्वार। अखिल भारतीय शिशु वाटिका परिषद एवं प्रशिक्षण बैठक के अंतिम दिवस के प्रथम सत्र में पंचपदी शिक्षा पद्धति पर पर चर्चा की गयी। दिव्यांशु दवे ने पीपीटी के माध्यम से पंचपदी शिक्षा पद्धति पर अपने विचार प्रस्तुत किए। समापन गोविंदचंद्र महंत ने कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। समापन सत्र में भुगु आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद एवं शांति कुंज की मीना ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सुश्री आशा थानकी, श्रीमती नम्रता दत्त, हुकमचंद भुवन्ता, भुवनचंद्र, डोमेश्वर साहू, डा.विजयपाल सिंह, विनोद रावत, लोकेंद्र दत्त अंथवाल, कमल सिंह रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *