हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर वट अमावस्या पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किया। स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं की हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर भीड़ रही। यात्रियों ने कुशावर्त घाट और नारायणी शिला पर पितरों का श्राद्ध तर्पण भी किया।
महिलाओं ने बड़ अमावस का व्रत रखकर दान पुण्य भी किया।स्नान पर्व में राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के यात्री पहुंचे। ज्येष्ठ का महीना गंगा मैया को समर्पण का महीना है। अमावस्या के दिन अस्थि प्रवाह के लिए भी श्रद्धालु पहुंचे। स्नानार्थियों ने हरकी पैड़ी और बाद में पुरोहितों की गद्दियों पर जाकर दान पुण्य भी किया।