उत्तरी हरिद्वार में भाजपा की बढ़त पर खुशी जताई

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिलने पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। सप्तऋषि मंडल के अध्यक्ष तरुण नैयर के साथ कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में यह जीत हुई है। बताया कि सप्तऋषि मंडल में कांग्रेस को 5763 वोट मिले जबकि भाजपा को 21168 वोट मिले।

इस मौके पर निवर्तमान पार्षद अनिल मिश्रा, विनीत जोली, मंडल महामंत्री देवेश ममगईं, युवा मोर्चा नेता विदित शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम माकन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मुकेश पुरी, युवा नेता आकाश भाटी, मीडिया प्रभारी विकल राठी, वीरेंद्र सेमवाल, केतन सहगल, राजेश पुरी, आकाश चौहान, मोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *