हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व अभ्यास कार्यक्रम के तहत दक्षिणेश्वर महादेव सती घाट के तट पर भव्य योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। योगाचार्यों ने कहा कि योग सभी को एक सूत्र में पिरोता है और यह सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने में मदद करता है। ]
कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश और नोडल अधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। डॉ. नवीन कुमार दास और डॉ. अश्वनी कौशिक के नेतृत्व में योग अनुदेशक निकुंज उपाध्याय और निशा भट्ट ने योग अभ्यास कराया।
योगाचार्य निकुंज उपाध्याय ने कहा कि कहा योग सभी को एक सूत्र में पिरोता है और यह सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने में मदद करता है। योग के इस अंतर्निहित गुण के कारण विश्व भर में इसकी स्वीकृति बढ़ रही है।
आज पूरी दुनिया योग को समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के अचूक साधन के रूप में स्वीकार कर रही है। बुधवार को आयोजित स्वस्थ मन और शरीर के आंदोलन में 50 से अधिक योग साधक सम्मिलित हुए।