महिला को स्कूटी से टक्कर मारने की कोशिश

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने कुछ लोगों पर स्कूटी से टक्कर मारने की कोशिश और रास्ता रोकने, अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पलविन्दर कौर पत्नी राम सिंह निसासी आंबेडकर नगर ज्वालापुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 26 नवंबर को शाम उनके पड़ोसी अभिमन्यु कुमार ने उन्हें स्कूटी से टक्कर मारने की कोशिश की। किसी तरह खुद को बचाया।

अभिमन्यु के भाई विवेक कुमार ने डराने का प्रयास किया। आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता है। आरोप लगाया कि इससे पूर्व 19 नवंबर की रात भी विवेक ने अपने मित्र के साथ मिलकर उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और अभद्र टिप्पणी की। विरोध किया तो विवेक के माता-पिता राजेश कुमार और शारदा देवी ने उनके साथ गाली-गलौज की। यह घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी राजेश कुमार, शारदा देवी, अभिमन्यु कुमार और विवेक कुमार ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *