मेयर किरन जैसल ने सफाई कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

हरिद्वार। रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके समर्पण और सेवा भावना का सम्मान किया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट के निर्देश पर मेयर किरन जैसल के सानिध्य में आयोजित हुआ। मेयर ने सभी नगरवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुछ लोग रिश्तों की डोर को मजबूत करते हैं, जबकि सफाई कर्मचारी पूरे शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाकर समाज की अमूल्य सेवा करते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करना पूरे हरिद्वार के प्रति सम्मान है।प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि स्वच्छता कर्मी हर मौसम में निस्वार्थ भाव से कार्य कर शहर को सुंदर बनाए रखते हैं।महिला मोर्चा ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का संदेश दिया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता रजनी वर्मा, मन्नू रावत, जिला महामंत्री रेनू शर्मा, डॉ. चित्रा शर्मा, मनीषा त्यागी, रामा शर्मा, बिंदिया गोयल, अंशिकादीक्षा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *