हरिद्वार। उर्मिला सनावर से पूछताछ के दौरान भाजपा महिला नेता की मौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार को हरिद्वार एसओजी कार्यालय में एसआईटी ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पूछताछ की थी। जिसमें एसआईटी सदस्यों के अलावा हरिद्वार की एक भाजपा महिला नेता भी मौजूद थी। अब कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं कि दौरान भाजपा महिला नेता का क्या काम था।
इसको लेकर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट भी डाली है। इसके अलावा हरिद्वार के कांग्रेस नेताओं ने भी सवाल उठाए हैं। वहीं पुलिस अभी इस मामले को लेकर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि संबंधित महिला एनजीओ संचालिका है और उसी नाते पूछताछ के दौरान मौजूद थी।