हरिद्वार। खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 30 जनवरी से दो फरवरी के बीच रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिला क्रीडाधिकारी शबाली गुरुंग ने सूचना जारी कर ट्रायल में इच्छुक खिलाड़ियों को शामिल होने का आह्वान किया है। अण्डर-18 बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में कल से शुरू होगी। इसके लिए बुधवार को टीम के चयन के लिए ट्रायल शुरू होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग ने बताया कि ट्रायल अपराह्न 3:00 बजे से शुरू किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपने दस्तावेजों की छायाप्रति आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र और 2-नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ हॉकी स्टेडियम में दोपहर 02:30 बजे तक आना सुनिश्चित करेंगे।