तहसील व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध तहसील व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, व्यापारिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गौतम फार्म हाउस में आयोजित किया गया। समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई, वहीं संगठन को नई दिशा देने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, महामंत्री आदेश मारवाड़ी एवं सुमित चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज सिरोही, उपाध्यक्ष उदय राम सेमवाल, महेश सूर्यवंशी, भोला शर्मा, नितिन शर्मा, मनीष रस्तोगी, तहसील सचिव कपिल गिरी, संचित ग्रोवर, महादेव शंकर, तरुण जोशी, बलवीर रावत, विपिन शर्मा, मंगल सिंह, कमल खड़का, अमित शर्मा, प्रचार मंत्री अभिषेक गिरी तथा संयुक्त प्रचार मंत्री शिवकुमार राजपूत और राकेश कुमार को शपथ दिलाई। अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर संतोषानंद देव महाराज ने पूरी कार्यकारिणी को आशीर्वाद दिया।

समारोह में नगर विधायक मदन कौशिक एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि व्यापार मंडल समाज और व्यापारियों की सशक्त आवाज है, नई कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर संगठन को और मजबूत करेगी। विधायक मदन कौशिक और आदेश चौहान ने कहा कि व्यापार मंडल समाज की आर्थिक रीढ़ है और जनप्रतिनिधि हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे। पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल ने कहा कि तहसील व्यापार मंडल जमीनी स्तर पर व्यापारियों के अधिकारों के लिए मजबूती से कार्य करेगा।

तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा और सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर संगठन को नई दिशा दी जाएगी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग और सुभाष कश्यप ने कहा कि ज्वालापुर इकाई की नई कार्यकारिणी व्यापारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि संगठन में पहली बार महिला शक्ति को भी दायित्व सौंपे गए हैं और शीघ्र ही जिले भर में संगठन का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, जिला महामंत्री अश्विनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *