दो घंटे पोर्टल बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी

हरिद्वार। आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल कंपनियों की गैस एजेंसियों पर बुधवार को ऑनलाइन पोर्टल बंद हो गया। इस दौरान उपभोक्ताओं की गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग गई। पोर्टल बंद होने के बाद गैस सिलेंडर की सप्लाई और बुकिंग भी प्रभावित हो गई। दिन में उपभोक्ताओं और गैस एजेंसी प्रबंधकों को दो घंटे तक बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब गैस एजेंसियों का ऑनलाइन पोर्टल बंद होने के बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर डिलीवरी की पर्ची नहीं मिली। इस कारण उपभोक्ता सिलेंडर की पर्ची लेने के लिए लाइनों में लग गए।

एजेंसियों पर भीड़ बढ़ती देख प्रबंधकों के हाथ पांव फूलने लगे। मौके पर एजेंसियों के प्रबंधक और कर्मचारी उपभोक्ताओं को पोर्टल चालू होने के बाद ही नियमानुसार सिलेंडर की पर्ची जारी करने की दलील देते रहे। करीब दो घंटे पर एजेंसियों पर ऑनलाइन पोर्टल चालू हो सका। इसके बाद एजेंसी प्रबंधकों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। पोर्टल चालू होने के बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर डिलीवरी की पर्ची जारी की गई। पुष्पक गैस एजेंसी के प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि दिन में पोर्टल दो घंटे तक बंद रहा। इस कारण बड़ी दिक्कत उठानी पड़ी।

तहसीलदार ने निरीक्षण कियाहरिद्वार(आरएनएस)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को गैस एजेंसियों पर ऑनलाइन पोर्टल बंद होने की सूचना मिली। सूचना पर डीएम ने तहसीलदार सचिन को एजेंसियों का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए। तहसीलदार ने शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। मौके पर उपभोक्ताओं से संयम बरतने की अपील की गई।पोर्टल अपडेट किया गयाहरिद्वार(आरएनएस)। आईओसीएल के स्टेट हेड श्रवण कुमार ने बताया कि दिन में ऑनलाइन पोर्टल को अपडेट किया गया था। इस कारण पोर्टल आधे घंटे बंद रहा। पोर्टल अपडेट होने के बाद ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी चालू हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *