हरिद्वार। धर्मनगरी में लोग गर्मी से बेहाल है। दिन रात शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। भीषण गर्मी लोगों के पसीने निकाल रही है। हवा में भी असमान्य रूप से गर्मी बढ़ गई है। दोपहर के समय लू चलने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। वहीं बढ़ती गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हो रहा है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। दिन में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। दोपहर के समय धूप से बचने के लिए मुंह ढांक कर, छाता लेकर पैदल आवाजाही कर रहे है। शाम और रात के समय गर्मी और उमस से लोग परेशान है। बढ़ती गर्मी में कूलर और पंखों का असर भी कम हो रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।