हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने उत्तरी हरिद्वार में श्री गायत्री व्यापार मंडल इकाई का गठन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम सैन महाराज ने तथा मुख्य अतिथि लक्ष्मीदत्त शास्त्री ने की। सुनील सेठी ने अध्यक्ष पद पर भागीरथ प्रजापति, महामंत्री लालजी यादव, संगठन मंत्री हरिमोहन भारद्वाज तथा कोषाध्यक्ष देवेंद्र गोयल को नियुक्त किया।
संरक्षक मंडल में लक्ष्मीदत्त चिलकोटी, सुशील कुमार, उमेश शर्मा, गोकुल डबराल, धर्मेंद्र बब्बर और अशोक तिवारी शामिल किए गए। कार्यकारिणी में गौरव शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश पांडे सचिव, जुगल किशोर, अशोक बजाज, राजेश मुखर्जी और नीरज मिश्रा उपाध्यक्ष बनाए गए।वहीं राम अवध, राहुल शर्मा, हरिमोहन मिश्रा, रमन सिंह और पवन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर सुनील सेठी ने कहा कि व्यापारी राष्ट्र की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार को व्यापार नीति आयोग का गठन करना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मां गंगा की स्वच्छता, हरिद्वार की मर्यादा और जनहित के प्रति समर्पित रहने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में रवि बांगा, एसएन तिवारी, राकेश सिंह, पवन पांडे, अशोक तिवारी और पवन कुमार सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।