सीवर काम के लिए खोदी गई 336.5 मीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया

हरिद्वार। सीवर योजना के तहत क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया गया है। रविवार को शहर के 10 क्षेत्रों की 11 सड़कों पर 336.5 मीटर पैच वर्क कर उन्हें गड्ढामुक्त किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा पेयजल निगम ने सीवर योजना के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया है। रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 336.5 मीटर सड़क का पैच वर्क कर 11 सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया।

पैकेज-एक के अंतर्गत 44.3 मीटर शिवा फार्म सीसी रोड, 3.8 मीटर गायत्री तपोवन रोड, 36.1 मीटर राणा कॉलोनी रोड, 12.2 मीटर जामु यात्री भवन रोड, 21.1 मीटर शांति मार्ग सीसी रोड तथा 10 मीटर प्रेम विहार कॉलोनी रोड की मरम्मत की गई। वहीं पैकेज-दो के तहत 48 मीटर लोक सेवा आयोग रोड, 39 मीटर मोहन एनक्लेव रोड, 57 मीटर और 15 मीटर राज विहार फेस-1 रोड तथा 20 मीटर राज विहार फेस-3 रोड का पैच वर्क पूरा किया गया।

परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सड़क मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेष क्षतिग्रस्त सड़कों का पैच वर्क भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *