अवैध शराब तस्करी में महिला समेत दो गिरफ्तार, सट्टे में एक को पकड़ा

हरिद्वार। कनखल कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में बजरीवाला बैरागी कैंप कनखल निवासी एक महिला और मंगल पुत्र मटरू शामिल हैं। वहीं खाई बाड़ी में प्रवीण पुत्र संजय निवासी म्याना मोहल्ला कनखल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक सट्टा पर्ची, पेन और 1020 रुपये नगद बरामद हुए है।आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *