कंपनी परिसर में चोरी, केबल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले गए चोर

हरिद्वार। कैविन केयर कंपनी सिडकुल के परिसर से अज्ञात चोरों ने विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। मामले ने कंपनी की तरफ से सिडकुल थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा से दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस के अनुसार कंपनी के प्लांट एचआर कुलदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने शिकायत पत्र में बताया कि चार से पांच अज्ञात आरोपी कंपनी परिसर में घुसे।

इस दौरान चोर दो बंडल करीब 200 मीटर केबल तार, एक पीएलसी, एक सबमर्सिबल फैन मोटर और स्टार्टर के कनेक्टर चोरी कर ले गए। आरोप है कि चोरों ने दो सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चोरी और तोड़फोड़ से कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। एसओ अजय शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है। चोरी सामान की बरामदगी में जुटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *