अवैध शराब तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विकास कॉलोनी निवासी आशु गुप्ता उर्फ घोंचू को 20 टेट्रा पैक और बरेली निवासी, हाल मायापुर निवासी कुणाल सिंह को 30 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *