पार्षद और स्थानीय लोगों ने नए शौचालय निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

हरिद्वार। ज्वालापुर के वार्ड-35 कड़च्छ स्थित अंबेडकर चौक पर पुराने शौचालय के स्थान पर नए शौचालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय पार्षद अंजू देवी और क्षेत्रवासियों ने नारियल फोड़कर किया। पार्षद अंजू देवी ने बताया कि पुराना शौचालय काफी समय से बंद था, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने बताया कि समस्या को देखते हुए मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार से नए शौचालय के निर्माण को लेकर चर्चा कर प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद नगर निगम ने प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य सुलभ शौचालय संस्था को सौंपा। जल्द ही नया शौचालय बनकर तैयार हो जाएगा, जिसका लाभ स्थानीय लोगों और व्यापारियों को मिलेगा।पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि वार्ड के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर चौधरी बलजीत सिंह, सोनू, ब्रह्मपाल पालीवाल, रशीद सलमानी, रमेश कटारिया, शिवपाल, शिवचरण, जय भगवान, सतीश मैसी, बलधीर, सुखलाल, सुमित, अनुज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *