हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में ऑनलाइन धमकी देकर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित योगेंद्र कुमार पुत्र गौरी शंकर सिंह, निवासी शिवालिक गंगा विहार सिडकुल ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम से धमकियां देकर और डर का माहौल बनाकर दो लाख रुपये ठग लिए।
पीड़ित ने बताया कि उसे ऑनलाइन डर और चोट पहुंचाने की धमकी देकर रकम देने के लिए मजबूर किया गया। वहीं पुलिस के अनुसार, साइबर पुलिस थाना देहरादून के माध्यम से ई जीरो एफआईआर मिली है। एसीओ अजय शाह ने बताया कि ऑनलाइन लेनदेन और आरोपी से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच चल रही है।