हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रानीपुर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने प्राचीन हनुमान मंदिर, सेक्टर चार बीएचईएल के पास छापेमारी की। यहां संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 40 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी की पहचान नीशू 22 वर्ष पुत्र धर्म सिंह, निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर के रूप में की है। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।