अभी तो पूरा यात्रा सीजन बाकी है अगर नही सुधरी व्यवस्थाये ओर नही जागे विभाग तो सम्बंधित विभागों के खिलाफ होगा उग्र आंदोलन। दोनों विभागों के खिलाफ जिलाधिकारी महोदय ले संघयाँन। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार जिलाधिकारी से मांग की है कि वो विधुत ओर जल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करे।कि वो अपनी कार्यशैली को सुधारें। सेठी ने जिलाधिकारी महोदय को पत्र लिखकर बताया कि जनता में भारी रोष है कि अभी सीजन की पहली भीड़ आते ही सुबह सुबह घण्टो बिजली बंद हो रही है। उतरी हरिद्वार , मायापुर , हरिद्वार शहर के कई इलाकों में यही समस्या है विशेषकर उतरी हरिद्वार में बुरा हाल है।सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के फोन बंद रहते है बिजली घर पर उपस्तिथ कंप्लेंट फोन पर शिकायतकर्ता को कोई सही जवाब नही मिलता उपस्तिथ कर्मचारियों की भाषाशैली से जनता नाराज है। रात्रि में कंप्लेंट ठीक करने मे जनता को परेशान किया जाता है कोई सही जवाब उन्हें नही मिलता सही समय पर अधिकारी हो या कर्मचारी दफ्तरों पर उपस्तिथ नही होते ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदलने चाहिए जो जनता को सही जवाब देने में उनकी शिकायतो का निवारण नही कर सकते।अगर ऐसा ही रहा तो अभी तो सीजन की शुरुवात है पूरी यात्रा सीजन बाकी है कैसे व्यवस्थाये सम्भलेगी। वही दूसरी तरफ जल विभाग के द्वारा सुबह 9 बजे ही पानी की आपूर्ति बाधित की जा रही है जो शाम 6 बजे तक सुचारू होती है। जिसकी वजह से सुबह सुबह जनता के काम नही निपट पाते । व्यापार्रियों एवं जनता को परेशान होना पड़ता है कई इलाकों में तो सुबह भी पानी की समस्या रहती है सरकारी नलकूप सूखे पड़े रहते है जिसकी वजह से राहगीरों को परेशान होना पड़ता है महंगी पानी की बोतलें खरीदनी पड़ती है। क्या पानी की बोतलों की बिक्री बढ़ाने के लिए पानी की आपूर्ति बाधित की जाती है जो राहगीरों को पानी भी न मिले। दोनों विभागों की जिलाधिकारी महोदय को बैठक बुलाकर व्यवस्थाओं में सुधार करने को निर्देशित करना चाहिए अन्यथा दोनों विभागों के खिलाफ सड़को पर उतरकर उग्र आंदोलन को हमे बाध्य होना पड़ेगा। जब जनता बिल पूरा देती है तो उनको आपूर्ति भी पूरी होनी चाहिए। मांग करने वालो में मुख्य रूप से खड़खडेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सुनील मनोचा,धर्मपाल प्रजापति, एस एन तिवारी, गणेश शर्मा, अनिल कुमार,दीपक मेहता, महेश चौधरी, सोनू चौधरी, मनोज ठाकुर रहे।