नारी शक्ति को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने के माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी का विजन को साकार करने के लिए जनपद स्तर पर लगातार किए जा रहे प्रयासों के तहत आज दिनांक 08.04.2023 को गौरा शक्ति टीम द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र में स्थित पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कोतवाली हरिद्वार की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका भारद्वाज व भल्ला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश गौनियाल व वाइस प्रिंसिपल डॉ अनिल शर्मा की देखरेख में लगभग 35 बालिकाओं को महिला अपराध रोकथाम व महिलाओं के विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाने के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये। इस प्रशिक्षण के दौरान इंटर कॉलेज की अध्यापिकाएं श्रीमती इतू भट्टाचार्य, विनीता, पूनम रानी व हिमानी मौजूद रहे।