थाना कनखल
जनपद में वारंटी /वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक़ जनपद हरिद्वार द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी आदेशिकाओं को शत प्रतिशत तामिल करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में वारंटी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिस पर दिनांक 25.11.23 को कनखल पुलिस के द्वारा माननीय न्यायालय में पेश न होने पर मा0 न्यायालय के आदेश पर वारंटी 1.शिवम चंचल 2.महेश कुशवाह 3.ठाकुर अमित सिंह को थाना क्षेत्र से धर दबोचा।
नाम पता अभियुक्त –
1- शिवम चंचल पुत्र नंदकिशोर निवासी कुम्हार गढ़ थाना कनखल जिला हरिद्वार।
2- महेश चंद कुशवाह पुत्र चंद्रपाल निवासी संदेश नगर थाना कनखल जिला हरिद्वार।
3-ठाकुर अमित सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी भगवतीपुरम जियापोता जगजीतपुर थाना कनखल जिला हरिद्वार।
पुलिस टीम
1. उ0नि0 सुधांशु कौशिक चौकी प्रभारी जगजीतपुर
2. अपर उ0न0 राकेश गुरुंग
3. हे0 का0 रविंद्र तोमर
4. का0 सतेंद्र
5. का0 संजू सैनी