रुड़की। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने निरंजनपुर कोऑपरेटिव सोसायटी में तैनात एमडी पर ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को यूनियन पदाधिकारियों ने सहायक निबंधक अधिकारी हरिद्वार से मुलाकात कर एमडी को तत्काल हटाने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि लक्सर विकासखंड के निरंजनपुर गांव स्थित कोऑपरेटिव सोसायटी में तैनात एमडी के पास दो स्थानों का चार्ज है। इसके चलते वह नियमित रूप से सोसायटी में उपलब्ध नहीं रहते हैं।