रुड़की। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बसेड़ी रोड पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।