हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने दो किशोरियों से दुष्कर्म के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक पहले मामले में किशोरी को युवक के पास से बरामद किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी घर से फरार चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार एक युवक ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी लेकिन आरोपी घर से भाग निकला और पंजाब में जाकर रहने लगा।
दूसरी ओर फेरुपुर पुलिस चौकी एक गांव के युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को फेरुपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।