हरिद्वार। पोस्ट ऑफिस टैम्पो यूनियन के अध्यक्ष देवा ठाकुर तथा अन्य यूनियनों के पदाधिकारियों ने एक ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों पर कई आरोप लगाए। कहा कि हाल ही में पुलिस एनकाउंटर में घायल अपराधी भी इसी यूनियन का कार्यकर्ता है।
उन्होंने एसएसपी से यूनियन के प्रमुख पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान आदेश पंडित, जयकेश गिरी, मोनू कुमार, धर्मेंद्र कश्यप, कन्हैया झा, आशु चंचल आदि उपस्थित रहे।