हरिद्वार। कनखल स्थित एसडी कॉलेज का मैदान आसपास के बच्चों के खेलने के लिए एकमात्र मैदान है। जहां आसपास के गली मोहल्ले के बच्चे वॉलीबाल, क्रिकेट आदि खेलने रोज पहुंचते हैं। लेकिन मैदान में कोई गेट न होने के कारण आसपास के लावारिश पशु मैदान में गंदगी कर देते हैं वहीं बहुत से लोग खुले मैदान में कूड़ा भी डाल देते हैं।
जिस कारण मैदान काफी गंदा हो रहा था। रविवार को नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार और भाजपा के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार और भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विक्रम शाह के नेतृत्व में मैदान में सफाई अभियान चलाया गया।