योगगुरु रामदेव ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने का पाठ सिखाया

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ की पतंजलि कॅरियर अकादमी के छात्रों के जेईई में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आचार्यकुलम में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

इसमें योगगुरु स्वामी रामदेव ने छात्रों का उत्साहवर्धन कर जीवन में सफलता हासिल करने का पाठ सिखाया। समारोह में योगगुरु ने छात्रों से कहा कि पुरुषार्थ करने का जो अभ्यास है, वह जीवन में हमको किसी न किसी रूप में सफल अवश्य बनाता है।

इसलिए पुरुषार्थ का स्वभाव होना चाहिए। जो ईश्वर, माता पिता और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञ होते हैं, वह जीवन में नित्य नए आयाम बनाते हैं। उन्होने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर आशीष दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *