हरिद्वार। धर्मनगरी में शनिवार को पूरा दिन मौसम का मिजाज बदलता रहा। बदलते मौसम के मिजाज ने दिन में लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी।
बूंदाबांदी, धूप, बादल और सर्द हवाओं ने दिन में लोगों को परेशान किया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।