कनखल से दो किशोर लापता

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र से दो किशोर रहमस्य परिस्थितियों में लापता हो गए। किशोरों के न मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में मुकेश निवासी पायबाग कटियाना थाना नजीबाबाद हाल निवासी मांगेराम की पुलिया जगजीतपुर ने बताया कि 14 फरवरी को अपने पड़ोसी राजकुमार के साथ दिहाड़ी मजदूरी पर गया था।

इसी दौरान उसका बेटा 14 वर्षीय पुत्र विराट व राजकुमार का बेटा सूरज घर से खेलने की बात कहकर गए थे, लेकिन वापस लौटकर नहीं आए। आसपास तलाश करने पर भी उनका कोई अता पता नहीं चल सका। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि जल्द ही किशोरों को ढूंढ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *