प्रज्ञेश्वर महादेव में सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव से हुआ महाभिषेक

हरिद्वार। महाशिवरात्रि के अवसर पर गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी ने त्रिकालदर्शी महादेव का सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव से महाभिषेक किया। अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. पण्ड्या ने कहा कि कई संयोग के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया।

भावपूर्ण पूजन से मनुष्य के भीतर के संभावनाएं जाग्रत होते हैं। विवि की संरक्षिका शैलदीदी ने कहा कि स्वयं कम से कम साधनों से काम चलाते हुए दूसरों को बहुमूल्य उपहार का दान देना और ऐसे कृत्यों से मन को प्रफुल्लित रखे रहना शिव के प्रमुख गुण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *