संतरा प्रोसेसिंग का एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा, नागपुर में स्थापित पतंजलि का मेगा फूड एंड हर्बल पार्क : आचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार। पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि की ओर से मिहान, नागपुर में स्थापित पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क में संतरा प्रोसेसिंग का सबसे बड़ा प्लांट होगा।

दावा किया कि यह फूड प्रोसेसिंग का सिंगल प्वाइंट तथा एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है। उन्होंने बताया कि प्लांट की प्रतिदिन 800 टन प्रोसेसिंग क्षमता है।

इसमें ए, बी और सी ग्रेड के संतरे, प्री-मैच्योर उत्पादन, आंधी से टूटकर गिरने वाले संतरे को प्रोसेस किया जाता है। यह प्लांट जीरो वेस्टेज सिस्टम पर काम करता है।

संतरे के छिलके से वॉलिटाइल तथा फ्रेगरेंस ऑयल भी निकालते हैं। कहा कि विदर्भ के किसानों की आजीविका के साधन बढ़ाने में संतरा प्रोसेसिंग प्लांट से लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *