हरिद्वार। भाजपा शहर क्षेत्र की ओर से ऋषिकुल मैदान में भव्य होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी ने फूलों की होली खेली। इस दौरान नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया।
विधायक मदन कौशिक ने कहा कि होली का पर्व सौहार्द्र और आपसी प्रेम का संदेश देता है। होली के सभी रंगों में कुछ ना कुछ सकारात्मक संदेश छिपा हुआ है उन संदेशों को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि मेयर किरन जैसल ने होली में समाज का हर वर्ग रंग में सराबोर होकर उत्साह से भरा दिखता है। रंगों के इस त्योहार में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भी बधाई दी।