नव विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया मौत

हरिद्वार। बुक्कनपुर में नव विवाहिता ने गृह कलेश के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन महिला को नव विवाहिता को आनन-फानन निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया।

साथ ही महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। बुक्कनपुर में 22 वर्षीय नव विवाहिता खुशबू पत्नी मोहित ने गृह क्लेश के चलते कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग महिला को आनन-फानन में निजी अस्पताल उपचार के लिये भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *