हरिद्वार। डीएम कर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर एसडीएम अजय वीर सिंह ने गुरुवार को राजस्व विभाग और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ राशन की छह दुकानों पर छापेमारी की।
जांच में राजकीय गोदाम की बिक्री पंजिका के अनुसार खाद्य सामग्री जारी होने के बाद दो दुकानों पर ठेकेदार ने खाद्य सामग्री नहीं पहुंचाई। मामले में एसडीएम ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।