हरिद्वार। जीरो जोन में दौड़ने वाले साइकिल रिक्शा चालक अब मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। पुलिस ने गुरुवार को हर एक रिक्शा चालक को अपने साइकिल रिक्शा पर किराये की लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने दो टूक कहा कि अधिक किराया वसूलने पर रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
पिछले दिनों से पोस्ट ऑफिस तिराहे से लेकर भीमगोड़ा चेकपोस्ट के बीच साइकिल रिक्शा, ई रिक्शा ऑटो रिक्शा को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था। पूरी तरह से रिक्शाएं प्रतिबंधित होने से बुजुर्ग-दिव्यांगजन को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने इस पहलू पर संज्ञान लिया था।