हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव शाहपुर के पास कार व बाइक की टक्कर में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों व कार चालक ने आननफानन में तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुच घटना की जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस के अनुसार लक्सर की ओर से एक कार सवार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक पर बैठे चालक दिलशाद पुत्र तासीर, वसीमा, इंतजार निवासी सुल्तानपुर लकसर घायल हो गए। कार चालक ने राहगीरों की मदद से तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुची ओर घटना की जानकारी जुटाई। बताया कि कार चालक आकाश निवासी जगजीतपुर का रहने वाला है जो अस्पताल में ही घायलों का उपचार करा रहा है। फेरुपुर चौकी प्रभारी शुधांशू कौशिक ने बताया बाइक व कार की टक्कर ने तीन लोग घायल है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।