नगर निगम में जनता के पैसे के दुरपयोग की बड़े स्तर पर हो जांच: सुनील सेठी

हरिद्वार: महानगर व्यापारंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को भेजा पत्र, जिला अधिकारी हरिद्वार एवं नगर आयुक्त को भी प्रेषित की प्रतिलिपि। पिछले कार्यकाल में समस्त भूमि क्रय विक्रय, स्ट्रीट लाइट क्रय एवं अनियोजित स्थानों पर उनका लगाया जाना, सड़को, गलियों की मरम्मत के कार्यों की एवं पार्किंगो में पारदर्शिता न रखने की उठाई जांच की मांग जनता के पैसे के दुरपयोग करने वाले हर व्यक्ति पर कार्यवाही की रखी मांग।

महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि पिछले 2022 से 2025 के कार्यकाल के दौरान बड़े स्तर पर नगर निगम द्वारा बड़ी संपतियों का क्रय विक्रय किया गया जिसमें बड़े रूप से घोटाले का मामला मीडिया बंधुओं के माध्यम से संज्ञान में आया है उसके साथ स्ट्रीट लाइटों की भी बड़े स्तर पर खरीदारी कर उन्हें अनियोजित तरीके से अनावश्यक स्थानों पर लगाने का गंभीर विषय है साथ ही नगर निगम द्वारा पिछले कार्यकाल के दौरान सड़को गलियों की मरम्मत पुनः निर्माण कार्यों में अनावश्यक जनता के पैसे का दुरपयोग हुआ।

नगर निगम का पैसा जनता का है जो सरकार द्वारा जनता की सुविधाओं को दिया गया अगर उसमें पैसे का दुरपयोग किया गया तो ऐसे इन सभी कार्यों की बड़े स्तर पर जांच हो एक जांच कमेटी बनाई जाए जो निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी हो उन पर कार्यवाही करे। सेठी ने बताया कि एक एक हाइ मास्क स्ट्रीट लाइट लाखों रुपए की है जिसके खरीदने की कीमत से लेकर स्थानों की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए और वो लाइटे किन स्थानों के लिए आबंटित हुई उसके बाद चिन्हित स्थान की जगह छोड़ अनावश्यक स्थानों पर क्यों लगाई गई ये सब जांच का विषय है।

बनी हुई सड़को की मरम्मत पुनः गलियों को तोड़कर नालियों को उखाड़कर बनाया गया जो कई स्थानों पर फिर टूट रही है या उखड़ रही है सभी की जांच हो । जनता के पैसे का दुरपयोग किया गया जो गंभीर मामला है जिसके लिए बड़े स्तर पर जांच होनी जरूरी है पूर्व पार्षद वरिष्ट उपाध्यक्ष व्यापार मंडल प्रीत कमल एवं जगजीतपुर अध्यक्ष रणवीर शर्मा ने कहा कि बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है इस पैसे से कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जा सकता था नए स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जा सकती थी जो दिन रात नगर निगम की जनता की सेवा करते है उन्हें बोनस दिया जा सकता था लेकिन जनता के पैसे का दुरपयोग इस प्रकार हुआ ये गंभीर विषय है जिस पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ज्ञापन सौंप मांग करने वालो में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, सचिव अभिनव चौरसिया, मंत्री सोनू चौधरी, मुकेश अग्रवाल, अनिल कोरी, एस के सैनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *