लालढांग में उक्रांद का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने थामा दल का दामन

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के लालढांग में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यक्रम में सियासी हलचल देखने को मिली। सोमवार को यहां केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल साबित हुई है। आज उत्तराखंड का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। गांव-गांव में बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में बुजुर्गों और महिलाओं की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब दोनों राष्ट्रीय दलों से त्रस्त हो चुकी है और मजबूत विकल्प की तलाश में है।

केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट और जसवंत बिष्ट ने संयुक्त रूप से संचालन किया। जिला संयोजक गोकुल सिंह रावत ने कहा कि इस क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लेकर जनता में भरोसा साफ नजर आ रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, मोहन सिंह असवाल, केंद्रीय महामंत्री संगठन गणेश काला, महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, संदीप अग्रवाल, रवि जैन, सुरेंद्र कुमार, महानगर अध्यक्ष सागर प्रजापति, तुषार चौधरी, युवा महानगर अध्यक्ष कल्पेश पांडे, हेमलता जोशी, यशोदा यादव, मिनाक्षी उत्तराखंडी, अंजलि शर्मा मौजूद रहे। उत्तराखंड में बदलाव की लहर चल पड़ी: व्यास पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल पड़ी है। उन्होंने दावा किया कि रोजाना हजारों लोग उक्रांद से जुड़ रहे हैं।

जनता समझ चुकी है कि उत्तराखंड क्रांति दल ही प्रदेश को सही दिशा में चला सकता है। व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दलों ने युवाओं को नशे की ओर धकेलने का षड्यंत्र रचा है। उक्रांद से बड़ी संख्या में जुड़े लोग उक्रांद की सदस्यता लेने वालों में सुरेंद्र सिंह रावत, जगदीश अमोली, बीरबल सिंह नेगी, चंद्रप्रकाश बौंठियाल, नवीन चमोली, जगत सिंह पटवाल, त्रिलोक सिंह नेगी, भरत सिंह नेगी, सुखपाल सिंह नेगी, सोहन सिंह नेगी, पूरण सिंह, मनीष नेगी, आशीष नेगी, अभिषेक नेगी, सूरज नेगी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *