सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने की पहल

हरिद्वार। सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से हरिद्वार यातायात पुलिस विशेष अभियान चला रही है। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा माह के अंतर्गत वीएलसीसी सिडकुल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एडीटीएसआई प्रदीप कुमार सिंह और कांस्टेबल दीपक चमोली ने यातायात नियम गिनाए।

ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कोहरे में रिफ्लेक्टर बेल्ट का उपयोग एवं निर्धारित गति सीमा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। ट्रैफिक साइन, सिग्नल लाइट, गोल्डन ऑवर और गुड सेमेरिटन से भी रूबरू कराया गया। आखिर में प्लांट हेड दीपेश बिष्ट ने हरिद्वार यातायात पुलिस टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *