हरिद्वार। ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लेकर 7.50 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरवीर सिंह ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि 30 सितंबर को किसी व्यक्ति ने उनके नाम पर लोन लेकर उनके बैंक खाते में 7.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इस शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है।